उत्तरप्रदेशFEATUREDLatestराष्ट्रीय

EWS हाउसिंग में नया नियम: 25 साल तक न बेच पाएंगे, न किराए पर दे सकेंगे गरीबों को मिले सस्ते फ्लैट- योगी सरकार का बड़ा फैसला, बिचौलियों का खेल खत्म

EWS हाउसिंग में नया नियम: 25 साल तक न बेच पाएंगे, न किराए पर दे सकेंगे गरीबों को मिले सस्ते फ्लैट- योगी सरकार का बड़ा फैसला, बिचौलियों का खेल खत्म

EWS हाउसिंग में नया नियम: 25 साल तक न बेच पाएंगे, न किराए पर दे सकेंगे गरीबों को मिले सस्ते फ्लैट- योगी सरकार का बड़ा फैसला, बिचौलियों का खेल खत्म। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने मुख्तार अंसारी की जब्त कोठी पर बने गरीबों के फ्लैटों की बिक्री, किराए और ट्रांसफर पर 25 साल का प्रतिबंध लगा दिया है।  डालीबाग के इन आवासों को बिचौलियों से बचाने और सरकारी योजना की मूल भावना बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

EWS हाउसिंग में नया नियम: 25 साल तक न बेच पाएंगे, न किराए पर दे सकेंगे गरीबों को मिले सस्ते फ्लैट- योगी सरकार का बड़ा फैसला, बिचौलियों का खेल खत्म
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने डालीबाग की प्राइम लोकेशन पर कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की जब्त कोठी को ध्वस्त कर गरीबों के लिए बनाए गए फ्लैटों की बिक्री पर बड़ा फैसला लिया है. प्राधिकरण ने इन आवासों को 25 साल तक बेचने, किराए पर देने या ट्रांसफर करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. इसका मकसद सरकारी योजना की मूल भावना को कायम रखना और बिचौलियों को सेंध लगाने से रोकना है।

आवासीय प्रोजेक्ट सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बनाया गया है. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवंबर में 72 गरीब परिवारों को चाबी सौंपकर इसका उद्घाटन किया था. डालीबाग जैसी पॉश इलाके में बने इन फ्लैटों की कीमत बाजार में करोड़ों में आंकी जा रही है, लेकिन LDA को डर था कि कुछ लोग इन्हें हड़पकर ऊंची कीमत पर बेच देंगे. इसी आशंका को दूर करने के लिए 25 साल की बिक्री रोक का निर्णय लिया गया।

Back to top button