कटनी : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन मे लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना के प्रशिक्षण हेतु लोकसभा निर्वाचन के दौरान प्रयोग में नहीं लाई गई ई़.व्ही.एम मशीनों में से दो ई.व्ही.एम एवं व्हीव्हीपीएटी का सैट नोडल अधिकारी प्रशिक्षण को उपलब्ध कराने हेतु जिला ईवीएम वेयर हाउस खोला जाना है।
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहने की सूचना प्रेषित
लोकसभा निर्वाचन 2024: मतगणना संबंधी प्रशिक्षण हेतु ई.व्ही.एम मशीन प्रदाय एवं वापसी हेतु 27 एवं 31 मई को खोला जायेगा ईव्हीएम वेयरहाउस
इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते द्वारा जारी आदेशानुसार नोडल अधिकारी प्रशिक्षण को मतगणना प्रशिक्षण हेतु 2 सैट ई.व्ही एम उपलब्ध कराने हेतु 27 मई को शाम 4ः30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस खोला जायेगा। तथा नोडल अधिकारी प्रशिक्षण से मतगणना संबंधित प्रशिक्षण के सभी चरण समाप्त होने के उपरांत पूर्व आवंटित 2 सैट ईव्हीएम वापस जमा कराये जाने हेतु 31 मई को शाम 5 बजे पुनः कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला ईव्हीएम वेयर हाउस खोला जायेगा।
अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते ने इस प्रक्रिया के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैनिक दलों के पदाधिकारियों से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।








