इविल आई, ‘घिल्ली’ का गाना और तृषा का पोस्ट: क्या विजय को दिया साइलेंट सपोर्ट? अफवाहें फिर तेज
चेन्नई: इविल आई, ‘घिल्ली’ का गाना और तृषा का पोस्ट: क्या विजय को दिया साइलेंट सपोर्ट? अफवाहें फिर तेज। अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम एक्टर और टीवीके चीफ थलापति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। इसी बीच तृषा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर चर्चाओं को हवा दे दी है।
हमीरपुर में पुलिस पर सवाल: महिला को लात मारने का वीडियो वायरल, सब-इंस्पेक्टर जांच के घेरे में
इविल आई, ‘घिल्ली’ का गाना और तृषा का पोस्ट: क्या विजय को दिया साइलेंट सपोर्ट? अफवाहें फिर तेज
दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान तृषा कृष्णन भी वोट डालने पहुंचीं। वोटिंग के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे कार में बैठकर अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाती नजर आ रही हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने कैप्शन में कुछ खास नहीं लिखा, सिर्फ एक इविल आई इमोजी पोस्ट किया।
हालांकि, इस पोस्ट के साथ लगाया गया गाना लोगों का ध्यान खींच रहा है। तृषा ने ‘घिल्ली’ फिल्म का लोकप्रिय गाना ‘अर्जुनार विल्लू’ इस्तेमाल किया, जिसमें वे थलापति विजय के साथ नजर आ चुकी हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स इसे विजय के समर्थन के संकेत के तौर पर देख रहे हैं।
पोस्ट वायरल होते ही नेटिजंस के दिलचस्प रिएक्शन सामने आने लगे। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि “म्यूजिक सब बता देता है।” वहीं, कुछ लोग इसे दोनों के रिश्ते की अफवाहों से जोड़कर देख रहे हैं।
बता दें कि थलापति विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी टीवीके के साथ इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एंट्री की है। उनकी पार्टी ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। अब सबकी नजर 4 मई को आने वाले चुनाव नतीजों पर टिकी है।

