Site icon Yashbharat.com

सायना इंटरनेशनल स्कूल में सभी ने किया योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ विशेष आयोजन

IMG 20250621 WA0022

कटनी, इस वर्ष योग दिवस की थीम- ’’एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग ’’ के आधार एवं 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सायना के समस्त छात्र-छात्राओं सहित प्राचार्य डाॅ आदित्य कुमार शर्मा, मैनेजमेंट प्रतिनिधि मि. ऋषि अरोरा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों ने प्रातः योगाभ्यास किया। योगाचार्य श्री योगेश मिश्रा के मार्गदर्शन में योग करते हुए सूक्ष्म व्यायाम के साथ वज्रासन, गोमुखासन, ताड़ासन, कपालभांति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, गायत्री मंत्र का उच्चारण आदि क्रियाएँ की गई। इस अवसर पर सायना के प्राचार्य डाॅ. आदित्य कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्ततम जीवन शैली में हम लगातार अपने शरीर का क्षरण कर रोग ग्रस्त हो रहे हैं। व्यक्ति मानसिक तनाव से ग्रस्त हो कर एकाग्रता खो रहा है। छात्रों की स्मरण शक्ति कमजोर हो रही है। अब लोग भोजन से ज्यादा औषधियों में आश्रित होते जा रहे हैं। इस समस्या से मुक्त होने का एक ही निदान कि हम नियमित योग करें और अब तो योग सायना का अभिन्न अंग बन गया है। भारत माता की जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Exit mobile version