katniमध्यप्रदेश

राष्ट्रीय गणित दिवस सप्‍ताह पर कन्या महाविद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय गणित दिवस सप्‍ताह पर शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोज

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी के भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में 20 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय गणित दिवस सप्‍ताह के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “वैदिक गणित का वैशिष्ट्य” रखा गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह कार्यक्रम भारतीय गणितीय विरासत को सम्मान देने और छात्राओं में वैदिक गणित के प्रति जागरूकता जगाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। राष्ट्रीय गणित दिवस महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर मनाया जाता है, और इस अवसर पर वैदिक गणित जैसे प्राचीन भारतीय ज्ञान की विशेषताओं पर चर्चा करना अत्यंत प्रासंगिक था।
प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. विमला मिंज ने कार्यक्रम का समग्र मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती प्रियंका सोनी तथा कुमारी पूजा सिंह राजपूत ने कुशलतापूर्वक किया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अर्पित द्विवेदी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्राओं को वैदिक गणित की सरलता, तीव्रता और अनोखी विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने वैदिक गणित के 16 सूत्रों का उदाहरण देकर समझाया कि यह प्राचीन विधि जटिल गणनाओं को मानसिक रूप से शीघ्र हल करने में सक्षम है।
कार्यक्रम में डॉ. मदन शाह मारवी, भीम बर्मन, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, प्रतिमा सिंह, श्रीमती देववती चक्रवर्ती, श्रीमती सृष्टि श्रीवास्तव तथा श्री प्रेमलाल कावरे सहित कई शिक्षकों की उपस्थिति रही। सभी ने छात्राओं की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना की।

Back to top button