तिलक महाविद्यालय में विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

तिलक महाविद्यालय में विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का आयोज
कटनी- PMCOE शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “HIV संक्रमण की रोकथाम में शिक्षा की भूमिका” रखा गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि “HIV/AIDS जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने में शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सही जानकारी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से ही समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है। युवा पीढ़ी को इस विषय पर सजग बनाना आज की आवश्यकता है।”
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रुक्मणि प्रताप सिंह ने कहा कि “निबंध प्रतियोगिता जैसे शैक्षणिक आयोजनों से विद्यार्थियों में विषय के प्रति गहन समझ विकसित होती है तथा वे समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।”
इस निबंध प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं निर्वहन में डॉ. ज्ञानेंद्र मोहन श्रीवास्तव, डॉ. विजय कुमार एवं डॉ. राजश्री शर्मा ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और HIV संक्रमण की रोकथाम में शिक्षा की भूमिका पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक संवेदनशीलता एवं सकारात्मक सोच का विकास करना रहा।








