FEATUREDLatest

ESIC ने लाखों कर्मचारियों को दी बड़ी सुविधा, क्षेत्रवार कोरोना के लिए अस्‍पताल तय, यहां देखें क्या मिलेगा लाभ

ESIC (कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम) ने देश भर के लाखों कर्मचारियेां को बड़ी सौगात देते हुए कोरेाना के लिए क्षेत्रवार अस्‍पताल तय किए हैं।. यहां सेवाएं देने वाले डॉक्‍टर्स के नाम व नंबर भी उपलब्‍ध हैं। इससे पहले भी ESIC ने गत सप्‍ताह तीन महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए। इसमें योगदान अवधि की मियाद बढ़ाए जाने से लेकर कोरोना संकट के समय इलाज को लेकर सदस्‍यों, लाभार्थियों के लिए दी गई सुविधाएं शामिल हैं। यहां देखें डॉक्‍टर्स के नाम व नंबर की पूरी जानकारी।

अनुबंधित अस्‍पतालों का मिलेगा लाभ

#ESI लाभार्थियों के लिए संभावित कठिनाई को ध्यान में रखते हुए क्योंकि ESIC अस्पतालों में से कुछ को # COVID19 अस्पतालों के रूप में कार्य करने के लिए परिवर्तित किया गया है। ऐसे तय अस्पतालों के ESI लाभार्थी अब टाई-अप अस्पतालों के माध्यम से गैर-कोविड चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

योगदान जमा करने की मियाद बढ़ी

ESIC ने आज उन सभी नियोक्‍ताओं, कंपनियों को Contribution यानी योगदान को जमा करने का एक और अवसर दिया है। इससे उन सभी नियोक्‍ताओं को सुविधा होगी जिन्‍होंने योगदान अवधि की समाप्ति के बाद 42 दिनों के भीतर अप्रैल, 2019 से सितंबर, 2019 तक योगदान अवधि के लिए #ESI योगदान दर्ज नहीं किया था। इम्प्लॉयर को अब यह योगदान 15 मई 2020 तक दर्ज करने की अनुमति मिल गई है।

निजी केमिस्टों से दवा खरीद की अनुमति

कोरोना संकट के इस कठिन समय में ESI ने अपने लाभार्थियों की परेशानी को कम करने के लिए कदम उठाया है। इसके चलते अब ESIC ने लॉकडाउन अवधि के दौरान निजी केमिस्टों से लाभार्थियों द्वारा दवाओं की खरीद की अनुमति दी है। बाद में इसकी प्रतिपूर्ति ESIC द्वारा की जाएगी।

कोविड और गैर-कोविड अस्‍पताल से करा सकेंगे इलाज

इसी क्रम में एक और महत्‍वपूर्ण निर्णय 8 अप्रैल को लिया गया था। इसके अनुसार लाभार्थियों की सुविधा के लिए ESIC Hospitals ईएसआईसी अस्‍पतालों को कोरोना COVID19 Hospitals के रूप में तब्‍दील कर दिया गया है। अब इन निश्चित और तय अस्‍पतालों के लाभार्थी ESI से अनुबंधित अन्‍य अस्‍पतालों से कोरोना के अलावा भी अन्‍य उपचार Non-Covid Medical Services करा सकते हैं।

यहां विस्‍तार से जानिये

One time opportunity has been given to those Employers who did not file #ESI contribution for the contribution period April,2019 to September,2019 within 42 days after the end of the contribution period. #Employers are now allowed to file this contribution up to 15.5.2020 pic.twitter.com/PwTfpBVUy3

— ESIC ?? #StayHome #StaySafe (@esichq) April 9, 2020

In order to ease out the hardship of ESI Beneficiaries in this tough time, ESIC has allowed purchase of medicines by beneficiaries from private chemists during lockdown period and its subsequent reimbursement by #ESIC#IndiaFightsCorona #CoronavirusOutbreak #StayHomeStaySafe pic.twitter.com/0DWmDu5qdV

— ESIC ?? #StayHome #StaySafe (@esichq) April 9, 2020

Considering the potential hardship faced by #ESI Beneficiaries as some of the #ESIC Hospitals have been converted to function as dedicated #COVID19 Hospitals,

ESI Beneficiaries of such dedicated Hospitals may now avail non-Covid medical services through Tie-up Hospitals. pic.twitter.com/5FRwQiNygG

— ESIC ?? #StayHome #StaySafe (@esichq) April 8, 2020

Considering the potential hardship faced by #ESI Beneficiaries as some of the ESIC Hospitals have been converted to function as dedicated #COVID19 Hospitals, ESI Beneficiaries of such dedicated Hospitals may now avail non-Covid medical services through Tie-up Hospitals. pic.twitter.com/6LN4OZBrom

— ESIC ?? #StayHome #StaySafe (@esichq) April 11, 2020

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम