Latest

EPFO ने दी सुविधा, नौकरी छोड़ने की तारीख खुद करें अपडेट, जानिए प्रोसेस और फायदे

EPFO (कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन) ने अपने खाताधारकों को एक और सुविधा दी है। अब कर्मचारी खुद ही EPFO पर लॉगिन करके डाटा अपडेट कर सकता है कि उसने कब नौकरी छोड़ी है।

इसका प्रकिया बहुत आसान है। Exit Date अपडेट करने के लिए यूनिफाईड सदस्य पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं। UAN और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।

इसके बाद Manage पर क्लि करें और Mark Exit पर जाएं। ड्रॉप डाउन में Select Employment से PF Account Number का विकल्प चुनें। इसके बाद Date of Exit और Reason of Exit दर्ज करें। Request OTP पर क्लिक कर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करें और दर्ज करें। अंत में Update और OK पर क्लिक करें। Date of Exit सफलतापूर्वक अपडेट हो गई है। नई नौकरी हासिल करने के बाद भी यहां बदलाव किया जा सकता है। इससे EPFO के लिए भी कर्मचारियों का डाटा रखना आसान होगा।

वहीं EPFO (कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन) ने नई इलेक्ट्रॉनिक सुविधा शुरू की है। इसका फायदा नियुक्ताओं को होगा। कंपनियों के लिए अपने कर्मचारियों के epf संबंधी रिकॉर्ड को रखना आसना होगा। EPFO ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी है। EPFO के अधिकारियों के मुताबिक, आमतौर पर कारखाने में उसके मालिक या व्यवसायी या मैनेजर को प्रमुख नियोक्ता माना जाता है, लेकिन किसी प्रतिष्ठान या कंपनी में प्रतिष्ठान या कंपनी के नियंत्रण और पर्यवेक्षण में शामिल व्यक्ति मुख्य नियोक्ता माना जाता है। प्रमुख नियोक्ता वह होता है जो एक ठेकेदार के जरिए अनुबंध श्रम को नियोजित करता है। EPFO की नई व्यवस्था ऐसे ही ठेकेदारों के लिए है। अब EPFO ने प्रभावी अनुपालन के लिए संबंधित अनुबंध नियोक्ताओं के साथ प्रिंसिपल नियोक्ताओं को इंटरलिंक करने की सुविधा शुरू की है। इससे कर्मचारियों के पीएफ रिकॉर्ड का रखरखाव आसान होगा। नई व्यवस्था के तहत EPFO की वेबसाइट https://unifiedportal-emp.epfindia.gov.in/epfo/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम