katniLatest

विद्युत संबंधी समस्याओं पर उद्यमियों ने की अधिकारियों से मुलाकात

विद्युत संबंधी समस्याओं पर उद्यमियों ने की अधिकारियों से मुलाकात

विद्युत संबंधी समस्याओं पर उद्यमियों ने की अधिकारियों से मुलाकात। लघु उद्योग भारती जिला कटनी की चारों इकाई ने आज MPEB SE श्रीराम पांडे, DE श्रीमान मुकेश महोबिया जी, और AE सुमंत सिंह जी से मुलाकात की जिसमें बरगवां एवं अमकुही औद्योगिक क्षेत्र, माधव नगर औद्योगिक क्षेत्र, एवं लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में होने वाली विद्युत संबंधी समस्याओं एवं निराकरण हेतु सुझाव भी रखे गए। लघु उद्योग भारती एकमात्र राष्ट्रीय स्तर का संगठन है, जो सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के बीच कार्य करता है। संगठन समय-समय पर उद्योग हित के लिए अपने विचार एवं समस्याओं का समाधान को सक्षम विभाग को अवगत करता रहता है।

प्रदेश महामंत्री श्रीमान अरुण सोनी जी महाकौशल अंचल अध्यक्ष श्रीमान अनिल वासवानी जी, अंचल सचिव श्रीमान हरि सिंह भदौरिया जी, ने श्रीराम पांडे जी का संगठन के कैलेंडर एवं विगत दिवस मुख्यमंत्री जी के द्वारा विमोचित स्मारिका पुस्तिका से अभिवादन किया।

विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर के लमतरा औद्योगिक क्षेत्र से सचिव ईशान जैन, बरगवां औद्योगिक क्षेत्र से अध्यक्ष गुलशन सुंदरानी जी, उपाध्यक्ष सुरेश रतनानी जी, सचिव मनीष सिंह जी, शहरी एवं मंडी इकाई औद्योगिक क्षेत्र सचिव नीलेश विश्वकर्मा जी, कोषाध्यक्ष राहुल जैन जी सदस्यों में विजय नवानी जी, सुशील नागवानी जी, मनोज राजपाल जी की उपस्थिति रही।

Back to top button