Latest

बरही के ग्राम सलैया-सिहोरा में निजी हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग, बनारस से जबलपुर जाते समय आई तकनीकी खराबी, देखने लगा ग्रामीणों का मेला, सुधार कार्य जारी

बरही के ग्राम सलैया-सिहोरा में निजी हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग, बनारस से जबलपुर जाते समय आई तकनीकी खराबी, देखने लगा ग्रामीणों का मेला, सुधार कार्य जारी
कटनी(YASHBHARAT.COM)।जिले के बरही क्षेत्र ग्राम सलैया-सिहोरा में शुक्रवार की देर शाम एक निजी हेलीकॉप्टर ने स्कूल के मैदान में आपातकालीन लैंडिंग की खबर से गांव में मेले जैसा माहौल निर्मित हो गया। बताया जाता है कि बनारस से जबलपुर जा रहे इस हेलीकॉप्टर के इंजन में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिसमें वाइब्रेशन और पावर लॉस की समस्या हुई। इमरजेंसी लैंडिंग हुए हेलीकॉप्टर के पायलट सिमरन सिंह ने जबलपुर से तो उड़ान भरी लेकिन कटनी के पहले ही हेलीकॉप्टर में तेज आवाज और तकनीकी समस्या के चलते पायलेट ने तुरंत कंट्रोल रूम से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति लेकर कटनी के बरही नगर के ग्राम सलैया स्कूल मैदान में सुरक्षित लैंडिंग कर दिया। इसमें केवल पायलट ही सवार था, जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। दिल्ली से इंजीनियरों की टीम भी पहुंची और अभी तकनीकी खराबी की जांच और मरम्मत कार्य जारी है। यह हेलीकॉप्टर बैंगलोर की संजय घोणावत समूह की है, जो जबलपुर और गोंदिया में विमानन सेवाएं संचालित करती है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की शाम अचानक हेलीकॉप्टर उनके गांव की तरह आया और तेज आवाज के साथ स्कूल के उतर गया। जिसे देखने ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। पायलट की तत्परता और अनुभव से एक बड़ा हादसा टल गया है। इस घटना को लेकर अभी जांच चल रही है ताकि खराबी के कारण पता चल सके । हालांकि अभी भी सुधार कार्य चल रहा है ।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक