Site icon Yashbharat.com

सकुशल हैं इलेक्ट्रानिक कारोबारी, कारोबार के संबंध में अचानक चले गए थे शहडोल

IMG 20250102 WA0018

कटनी। माधवनगर के केरिन लाइन क्षेत्र से लापता प्रतिष्ठित इलेक्ट्रानिक कारोबारी हरीश कुमार आहूजा पिता स्वर्गीय रोचामल आहूजा के संबंध में जानकारी लग गई है। कारोबारी हरीश कुमार आहूजा कल रात अचानक कारोबार के संबंध में शहडोल निकल गए थे। मोबाइल की बैट्री खत्म होने के कारण वो शहडोल जाने की जानकारी परिजनों को नहीं दे पाए थे। आज अपने लापता होने की जानकारी सोशल मीडिया से मिलने पर उन्होंने दूसरे के मोबाइल से अपने शहडोल प्रवास पर होने की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

 

Exit mobile version