Site icon Yashbharat.com

MP में करंट का झटका: 1 अप्रैल से बढ़ेगा बिजली बिल, दिन में सस्ती EV चार्जिंग, रात में महंगा खर्च

bijli bill QR Code

bijli bill

MP में करंट का झटका: 1 अप्रैल से बढ़ेगा बिजली बिल, दिन में सस्ती EV चार्जिंग, रात में महंगा खर्च,

1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नया टैरिफ आदेश जारी किया है। इसके तहत राज्य में बिजली दरों में 4.80% की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी।

 सभी श्रेणियों के लिए अलग टैरिफ

इस बार घरेलू, गैर-घरेलू, औद्योगिक और कृषि सभी उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग टैरिफ स्ट्रक्चर तय किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए स्लैब सिस्टम पहले जैसा ही रहेगा, ज्यादा खपत पर ज्यादा और कम खपत पर कम बिल लागू होगा

LT उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

लो टेंशन (LT) उपभोक्ताओं के लिए न्यूनतम शुल्क पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।  इससे कम बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को बिल में राहत मिलने की उम्मीद है।

 EV चार्जिंग: दिन में सस्ती, रात में महंगी

नई व्यवस्था में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग के लिए अलग समय आधारित दरें लागू की गई हैं:

गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें लोड और खपत के आधार पर तय की जाएंगी, जिससे व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बिल में बदलाव देखने को मिल सकता है।

MP में करंट का झटका: 1 अप्रैल से बढ़ेगा बिजली बिल, दिन में सस्ती EV चार्जिंग, रात में महंगा खर्च

बिजली दरों में 4.80% बढ़ोतरी
1 अप्रैल 2026 से लागू
LT उपभोक्ताओं को राहत, न्यूनतम शुल्क खत्म
EV चार्जिंग के लिए टाइम बेस्ड टैरिफ

Exit mobile version