
Election news कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने आज शहर भृमण किया। चुनाव की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया।

अधिकारी द्वय मिशन चौक पहुंचेमिशन चौक से कचहरी चौक होते हुए गणेश चौक और VIP रोड बरही रोड होते हुए खिरहनी फाटक पहुंचे। इस दौरान शहर के कोतवाली थाना प्रभारी, माधव नगर थाना प्रभारी, कुठला थाना प्रभारी, एनकेजे थाना प्रभारी, रंगनाथ थाना प्रभारी,यातायात पुलिस सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।









