Latest

Election MP: इधर प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है, उधर भाजपा कांग्रेस के आलाकमान कर रहे भितरघातियों की कुंडली तैयार

Election MP: इधर प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है, उधर भाजपा कांग्रेस के आलाकमान कर रहे भितरघातियों की कुंडली तैयार; अब की बार किसकी सरकार। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में अब 10 दिन शेष है, लेकिन हार-जीत को लेकर दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है। पांचवीं बार सत्ता में आने के लिए भाजपा ने जहां एढ़ी-चोंटी का जोर लगाया है, वहीं कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। हालांकि अभी परिणाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन दोनों प्रमुख दलों में पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों की कुंडलियां तैयार होना शुरू हो गई है।

जिले में दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा भितरघातियों से अछूते नहीं रहे हैं। चुनाव में कई नाराज पार्टीजनों ने खुलकर संगठन विरोधी कार्य किया तो कई छिपते-छुपाते पार्टी प्रत्याशियों को कमजोर करने में जुटे रहे। भाजपा ने जहां कई विरोधियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, वहीं कांग्रेस में तैयारी चल रही है।

 

जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस से जहां दो नए चेहरे मैदान में रहे, वहीं भाजपा से एक। टिकट वितरण के बाद से दोनों ही दलों में विरोधियों की फौज बढ़ती गई। संगठन और वरिष्ठ नेताओं ने नाराज पार्टीजनों को साधने की हर संभव कोशिश की, लेकिन कई बगावती तेवर दिखाते हुए खुलकर मैदान में आ गए तो कुछ ने पार्टी में रहकर भितरघात किया।

भाजपा में खुलकर सामने आने वाले विरोधियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और अब भितरघातियों की पड़ताल कर सूची तैयार की जा रही है। कांग्रेस में खुलकर सामने आए विरोधियों की जानकारी संगठन में उच्च स्तर पर दे दी गई है, वहीं अब भितरघातियों का पता लगाया जा रहा है।

 

 

Back to top button