Election Commission Big Update For 3 December: आयोग द्वारा तय प्राथमिकता की श्रेणियों के अनुसार ही गणना टेबल के सामने बैठेंगे उम्मीदवारों के गणना अभिकर्त्ता
Election Commission Big Update For 3 December: आयोग द्वारा तय प्राथमिकता की श्रेणियों के अनुसार ही गणना टेबल के सामने बैठेंगे उम्मीदवारों के गणना अभिकर्त्ता। विधानसभा चुनाव के लिये मतों की गणना पंक्तियों में व्यवस्थित टेबलों पर की जायेगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक पंक्ति में लगी मेजों को क्रमांक दिया जायेगा। प्रत्येक गणना टेबल पर गणना अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था की जायेगी।
निर्वाचन आयोग के अनुसार गणना टेबल के सामने उम्मीदवारों के गणना अभिकर्त्ताओं के बैठने की व्यवस्था में प्राथमिकता की श्रेणियों का ध्यान दिया जायेगा। गणना टेबल पर प्रथम पंक्ति में सबसे पहले मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों के गणना अभिकर्ता बैठेंगे। उसके बाद मान्यता प्राप्त राज्य पार्टियों के उम्मीदवारों के गणना अभिकर्ता के बैठ सकेंगे। इनके बाद अन्य राज्यों के मान्यता प्राप्त राज्य दलों के उम्मीदवार अभिकर्त्ता बैठेंगे। उनके बाद पंजीकृत – अमान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवारों के गणना अभिकर्ता तथा सबसे अंत में निर्दलीय उम्मीदवारों के गणना अभिकर्ता बैठेंगे। निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतगणना अभिकर्त्ता को जिस टेबल ले लिये नियुक्त किया गया है वे उसी टेबल पर बैठेंगे।








