मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा अस्पताल में सिस्टम की बड़ी लापरवाही- वॉर्मर में स्पार्किंग से 3 मासूम झुलसे, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रिफर

छिंदवाड़ा अस्पताल में सिस्टम की बड़ी लापरवाही- वॉर्मर में स्पार्किंग से 3 मासूम झुलसे, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रिफर

यश भारत, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (SNCU) में रखी वॉर्मर मशीन में अचानक आग लग गई। स्पार्किंग के साथ उठी लपटों की चपेट में आने से वॉर्मर में मौजूद तीन मासूम नवजात गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के बाद वार्ड और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

गंभीर रूप से झुलसे तीनों मासूमों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल जबलपुर रेफर किया गया है।

हीटिंग यूनिट के फिलामेंट में हुई स्पार्किंग

मामले में सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे ने बताया कि जन्म के बाद नवजात बच्चों के शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने और गहन देखरेख के लिए उन्हें वॉर्मर मशीन में रखा जाता है। देर रात वॉर्मर की हीटिंग यूनिट के फिलामेंट में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग पकड़ ली।

आग की चपेट में आने से वॉर्मर में मौजूद तीनों नवजात गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे के बाद अस्पताल में मशीनों के मेंटेनेंस और सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सावन का चौथा सोमवार 24 अगस्त को: कैलाश पर होगा शिववास, 5 महासंयोग में रुद्राभिषेक से दूर होंगी सभी परेशानियां

Back to top button