Election Alert: नगरीय निकाय और पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण का शेड्यूल बदला; अब 27 जुलाई को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
कटनी : कटनी जिले सहित पूरे मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आगामी चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है। आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन (बदलाव) किया गया है। अब नए और संशोधित शेड्यूल के अनुसार ही दावे-आपत्तियां ली जाएंगी और अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। Election Alert: नगरीय निकाय और पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण का शेड्यूल बदला; अब 27 जुलाई को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
संशोधित समय-सारणी: नोट करें नई तारीखें
प्रशासकीय आदेश के अनुसार, मतदाताओं की सहूलियत और प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के लिए तारीखों को आगे बढ़ाया गया है। नया कार्यक्रम इस प्रकार है:
पहले 18 जुलाई को होना था प्रकाशन
पूर्व में जारी किए गए सरकारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जुलाई 2026 को किया जाना तय हुआ था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से किए गए इस संशोधन के बाद अब नागरिकों को अपने नाम की जांच करने और दावे-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए कुछ दिनों का अतिरिक्त समय मिल गया है।
प्रशासन की अपील: जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे संशोधित समय-सीमा (25 जून) के भीतर मतदाता सूची में अपने व अपने परिवार के नाम की शुद्धता अवश्य जांच लें, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
