FEATURED

Election 2019: UP में कांग्रेस, बसपा और सपा का गठबंधन तय

लखनऊ। 2019 के लोकसभा चुनाव में थर्ड फ्रंट को लेकर वकवायदें तेज हैं वहीं क्षैत्रीय स्तर पर भी राजनीतिक दल आपस में हाथ मिलाने में लगे हुए हैं। इस बीच खबर है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा से निपटने के लिए कांग्रेस, सपा, बसपा और राजद के साथ आने की खबरें हैं।

जानकारी के अनुसार राज्य में यह चारों दल 2019 चुनाव के लिए गठबंधन करने की तैयारी में हैं लेकिन अभी तक सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बनी है। माना जा रहा है कि महागठबंधन में कांग्रेस को आठ सीट मिलेगी। समाजवादी पार्टी 30 सीट पर लड़ सकती है।

बहुजन समाज पार्टी सर्वाधिक 40 सीट पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है जबकि समाजवादी पार्टी अपने कोटे की एक-दो सीट राष्ट्रीय लोकदल को दे सकती है। इनके चार प्रत्याशी मैदान में उतरने की संभावना है। राजनीतिक गलियारों में हमेशा से ही कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है।

लोकसभा की सीटों के लिहाज से उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। यहां लोकसभा की 80 सीटे हैं। बीते 2014 के चुनाव में भाजपा की अगुवाई में सत्ता पर काबिज एनडीए को 73 सीट मिली थीं। 73 में से 71 पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply