Latestमध्यप्रदेश

Election: सीएम शिवराज बोले- कांग्रेस बेईमानों की पार्टी, सत्ता में आई तो न लाड़ली रहेगी न बहना

Election: सीएम शिवराज बोले- कांग्रेस बेईमानों की पार्टी, सत्ता में आई तो न लाड़ली रहेगी न बहना । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को बालाघाट, मंडला और अनूपपुर में चुनावी सभाएं की। बालाघाट में उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेइमानों की पार्टी है। अगर कांग्रेस की सरकार बन गई तो लाड़ली बहना योजना बंद हो जाएगी।

सत्ता में कांग्रेस आई तो न लाड़ली रहेगी, न बहना रहेगी। वो इस योजना पर ताला लगा देंगे, इसलिए कांग्रेस के सत्ता में आने वाले द्वार पर आप ताला लगा दो।

यह भी पढ़ें
MP Election 2023: सीएम शिवराज बोले- कांग्रेस बेईमानों की पार्टी, सत्ता में आई तो न लाड़ली रहेगी न बहनाMP Election 2023: सीएम शिवराज बोले- कांग्रेस बेईमानों की पार्टी, सत्ता में आई तो न लाड़ली रहेगी न बहना
गढ़ी में मुख्यमंत्री ने आदिवासियों को रिझाने के लिए भाषण की शुरुआत जय बड़ा देव… के जयकारे से की। बालाघाट के भरवेली में मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से 1.32 करोड़ बहनें जुड़ी हैं। अगर संख्या बढ़ती है तो बढ़ जाने दो।

हम कमल नाथ नहीं हैं, जो डर जाएं, हमारे पास पैसा है। सवा साल की सरकार में कमल नाथ हमेशा रोते रहते थे कि मेरे पास पैसा नहीं है। जब पैसा नहीं था, तो मुख्यमंत्री क्यों बन गए थे।

 

मुझे मामा कहने पर चिढ़ती हैं प्रियंका

शिवराज ने कहा कि बच्चे मुझे मामा पुकारते हैं तो प्रियंका गांधी चिढ़ जाती हैं। वह कहती हैं कि मामा तो कंस था। वह मामा का अर्थ नहीं जानतीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं कि हम भाजपा के पांच पांडवों से लड़ रहे हैं। इसका मतलब आप खुद को कौरव सिद्ध कर रहे हैं।

 

ढोर चराने की ट्रेनिंग योजना बनाई थी

अनूपपुरके बिजुरी और चचाई में शिवराज ने कहा कि कांग्रेस बेईमान पार्टी है और दोहरे चरित्र की बात करती है। कांग्रेस से सतर्क रहें। राहुल बाबा ने किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी लेकिन डिफाल्टर कर दिया था। बेरोजगारी दूर करने की जगह बच्चों को ढोर चराने की ट्रेनिंग योजना बनाई थी।

मां-बहन, नारी सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस के नेता रोज मां- बहन की बेइज्जती करते हैं। दिल्ली में उद्योगपतियों का विरोध करते हैं और मध्य प्रदेश में उद्योगपति सेठ कमल नाथ का चेहरा सामने लाते हैं। भ्रष्टाचार की बात करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मिसगाइड करने वाली एक मिसाइल पार्टी है।

मामा का बुलडोजर तैयार खड़ा है

अनूपपुर के बिजुरी में शिवराज ने कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी एक वीडियो प्रसारित हुआ था जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर मारने की बात कह रहे हैं। सीएम ने कहा कि वो इस बात को याद रख लें कि हमारे किसी भी कार्यकताओं को अगर आंख उठाकर भी देखेंगे तो मामा चुप नहीं रहेगा। मामा का बुलडोजर तैयार खड़ा है।

 

गुमराह करने की पुरानी आदत

मंडला के इंद्री गांव में शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में जिनके नाम छूट गए हैं, उनका नाम जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कांग्रेस का विकास से कोई लेना-देना ही नहीं है। चुनाव के समय झूठे वादे और वचन पत्र दिखाकर जनता को गुमराह करने की उनकी पुरानी आदत है। जनहित की योजनाओं पर कमल नाथ ने ताला डाल दिया था।

Back to top button