katniLatest

Election: शांति व्यवस्था तथा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

Election कटनी में चुनाव की नजदीकी व शहर में शांति व्यवस्था के लिए अब पुलिस तथा प्रशासन सक्रिय हो गए हैं। आज जिला पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया जो कि कोतवाली थाना से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोतवाली परिसर में ही समाप्त हुआ।इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा, कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, माधव नगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता, एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे, रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेवअपने स्टाफ स्टाफ सहित जिला पुलिस बल शामिल था।

Back to top button