Election: मध्य प्रदेश में जीत का इतिहास रचेंगे भाजपा प्रत्याशी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा

Election: मध्य प्रदेश में जीत का इतिहास रचेंगे भाजपा प्रत्याशी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ,यह बात शनिवार को मीडिया सेंटर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता में कही। भाजपा ने 92 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, उसमें युवा, अनुभवी और ऐसे कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया है, जो समाज कल्याण की दिशा में भी काम कर रहे हैं।
यह बात शनिवार को मीडिया सेंटर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी ने ऐसे कार्यकर्ताओं को मौका दिया है, जो इतिहास बनाएंगे। 26 साल के नौजवान शिवराम कन्नौज को मनावर से टिकट दिया गया है, जो अच्छी नौकरी कर रहे थे, लेकिन वो समाज कल्याण के लिए कुछ करना चाहते थे। विष्णुदत्त ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदेश के साढ़े नौ करोड़ लोगों में से छह करोड़ 98 लाख हितग्राहियों को मिल रहा है। ऐसे में, हमारे प्रत्याशी और कार्यकर्ता विकास और जनकल्याण का झंडा लेकर प्रदेश के 64 हजार 523 बूथ पर जाएंगे और भारी जीत के साथ इतिहास बनाएंगे।