FEATUREDLatest

Election: बीएलओ के पास से गुम हुईं मतदाता पर्चियां, FIR दर्ज

Election: बीएलओ के पास से गुम हुईं मतदाता पर्चियां, FIR दर्ज ।विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले सात विधानसभा क्षेत्र के 20 लाख 87 हजार 32 मतदाताओं तक मतदाता पर्चियां पहुंचाने का जिम्मा बीएलओ के पास है।अभी तक कुल 13 लाख पर्चियां वितरित की जा चुकी हैं। इसी बीच एक दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के एक बीएलओ के पास से पर्चियां गुम हो गई हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी और फिर चूनाभट्टी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविशंकर राय ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 218 के बीएलओ बाला प्रसाद अहिरवार द्वारा घर-घर पर्चियां वितरित की जा रही थी।इसी दौरान कोलार कालोनी में उनके पास से मतदाता पर्चियां गुम हो गई है।

जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए मतदाता पर्चियों के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि यदि किसी को यह पर्चियां मिलती है तो कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0755 – 2730395 पर जानकारी दी जा सकती है।उन्होंने बताया कि सात विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 20 लाख नौ हजार 961 मतदाता पर्चियां वेंडर द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें से सभी क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा घर -घर जाकर 13 लाख 47 हजार 207 पर्चियां वितरित की जा चुकी है। जबकि छह लाख 62 हजार 754 पर्चियां वितरित किया जाना बाकी हैं।आगामी दो दिन में सभी मतदाताओं तक पर्चियां पहुंचा दी जाएंगी।

Back to top button