Latestमध्यप्रदेश

चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बुजुर्ग की नाक कटी, बाइक डिवाइडर से जा टकराई

रतलाम। चाइनीज मांझे की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित होते-होते रह गई। कस्तूरबा नगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाइक पर सवार एक बुजुर्ग चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि समय रहते उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए अपने हाथ से मांझा हटाया, जिससे उनकी जान बच गई, हालांकि इस दौरान उन्हें नाक, चेहरे और हाथ पर गहरे घाव आए।

जानकारी के अनुसार नेमीनाथ विहार निवासी घायल बुजुर्ग 60 वर्षीय इंदर पुत्र जमुनालाल शर्मा गुरुवार दोपहर राम मंदिर क्षेत्र से कस्तूरबा नगर मेन रोड होते हुए अपनी फर्नीचर की दुकान जा रहे थे।

Back to top button