FEATUREDLatest

बुजुर्ग को जिंदा जलाया, बच्ची का गला रेतकर हत्या… लेडी किलर शिल्पी के काले कारनामे का खुलासा

बुजुर्ग को जिंदा जलाया, बच्ची का गला रेतकर हत्या… लेडी किलर शिल्पी के काले कारनामे का खुलासा

हीरापट्टी, पूर्वी चंपारण, बिहार: बुजुर्ग को जिंदा जलाया, बच्ची का गला रेतकर हत्या… लेडी किलर शिल्पी के काले कारनामे का खुलासा, बिहार के हीरापट्टी गांव में एक खौफनाक मामला सामने आया है, जिसमें 4 वर्षीय बच्ची अंशिका कुमारी की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी शिल्पी कुमारी को गिरफ्तार किया, जिसने इससे पहले एक बुजुर्ग को जिंदा जलाकर मारने की घटना भी अंजाम दी थी।

पुलिस के अनुसार, शिल्पी ने पिछले दो वर्षों में 18 अलग-अलग जगह आगजनी की, लेकिन किसी को उस पर शक नहीं हुआ। बच्ची की हत्या से पहले शिल्पी ने उसकी मां को अपने प्रेम संबंध में बाधा मानकर निशाना बनाने की योजना बनाई थी।

घटना की शुरुआत 20 मार्च को हुई, जब बच्ची खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई। उसके परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद चिरैया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 22 मार्च को बच्ची का शव गांव के ही एक खेत में मिला। जांच के दौरान पुलिस को एक ऑडियो क्लिप मिली, जिससे आरोपी का सुराग मिला।

SIT ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शिल्पी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक शिल्पी बेहद शातिर और योजनाबद्ध थी, हालांकि उसे मनोवैज्ञानिक रूप से ‘साइको’ कहना सही नहीं है।

पुलिस ने इस घटना में उपयोग हुए चाकू, खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब भी जारी है, ताकि शिल्पी द्वारा किसी अन्य संभावित खतरे का पता लगाया जा सके।

Back to top button