Eid 2026: सऊदी में चांद को लेकर अहम फैसला, शव्वाल के चांद पर नजर – भारत में ईद कब? जानें ताज़ा अपडेट
Eid 2026: सऊदी में चांद को लेकर अहम फैसला, शव्वाल के चांद पर नजर - भारत में ईद कब? जानें ताज़ा अपडेट

रियाद/नई दिल्ली: Eid 2026: सऊदी में चांद को लेकर अहम फैसला, शव्वाल के चांद पर नजर – भारत में ईद कब? जानें ताज़ा अपडेटईद-उल-फितर की तारीख को लेकर सऊदी अरब से अहम अपडेट सामने आया है। Supreme Court of Saudi Arabia ने देशभर के मुसलमानों से बुधवार, 18 मार्च की शाम शव्वाल का चांद देखने की अपील की है। Eid 2026: सऊदी में चांद को लेकर अहम फैसला, शव्वाल के चांद पर नजर – भारत में ईद कब? जानें ताज़ा अपडेट
सऊदी सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, यदि बुधवार की शाम चांद दिखाई देता है, तो गुरुवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। यदि चांद नजर नहीं आता, तो रमजान का महीना 30 दिनों का पूरा होगा और उसके बाद ईद घोषित की जाएगी।
भारत में क्या स्थिति होगी?
आमतौर पर खाड़ी देशों में भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती है। यदि सऊदी अरब में गुरुवार को ईद होती है, तो भारत में शुक्रवार को ईद होने की संभावना बढ़ जाती है। यदि वहां ईद बुधवार को तय होती है, तो भारत में तारीख उसी अनुसार बदल सकती है। अंतिम निर्णय भारत में भी चांद देखने के बाद ही लिया जाएगा।
ईद की तारीख कैसे तय होती है?
इस्लामी कैलेंडर चंद्र आधारित होता है। ईद-उल-फितर शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाई जाती है। रमजान के 29वें दिन चांद दिखने पर अगले दिन ईद होती है, अन्यथा 30 रोजे पूरे होने के बाद त्योहार मनाया जाता है।
आधिकारिक प्रक्रिया
सऊदी अरब में चांद देखने के लिए आधिकारिक समितियां सूर्यास्त के समय विभिन्न स्थानों पर एकत्र होती हैं। चांद दिखने की पुष्टि के बाद ही सुप्रीम कोर्ट आधिकारिक घोषणा करता है।








