HealthFEATUREDफिटनेस फंडा

Garamkutta: हॉटडॉग खाने से उम्र कम? रिसर्च बताती है सच

Garamkutta: हॉटडॉग खाने से उम्र कम? रिसर्च बताती है सच। कुछ स्टडी और सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाता है कि हॉटडॉग खाने से जीवन कम हो जाता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। University of Michigan की रिसर्च में बताया गया है कि हॉटडॉग और अन्य प्रोसेस्ड मीट लंबे समय तक खाने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे हैं? बनारस में ये बजट ठहरने की सबसे सस्ती और बेस्ट जगहें जानें

Garamkutta: हॉटडॉग खाने से उम्र कम? रिसर्च बताती है सच

रिसर्च में यह स्पष्ट किया गया है कि हॉटडॉग तुरंत उम्र कम नहीं करता, बल्कि इसमें मौजूद प्रोसेस्ड मीट, ज्यादा नमक और ट्रांस फैट्स शरीर में कई बीमारियों का जोखिम बढ़ाते हैं। लंबे समय तक सेवन से डायबिटीज, हाई बीपी और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

सिर्फ हॉटडॉग ही नहीं, फास्ट फूड और ज्यादा सोडियम वाले अन्य फूड्स भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। वहीं, रिसर्च में यह भी बताया गया कि नट्स, फल, सब्जियां और सीमित मात्रा में अंडे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं और इन्हें अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम