तिब्बत में 7.1 तीव्रता का भूकंप, 36 लोगों की मौत, नेपाल और भारत में भी असर

2 75 1736225580 694862 khaskhabar

तिब्बत में 7.1 तीव्रता का भूकंप, 36 लोगों की मौत, नेपाल और भारत में भी असर। तिब्बत और नेपाल में मंगलवार का सूरज भूकंप के झटकों के साथ निकला. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिनका केंद्र तिब्बत था. जहां 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है, चीन के बयान में बताया गया कि नेपाल सीमा के पास तिब्बत क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 36 लोगों की मौत हुई है और 38 लोग घायल हैं।

भूकंप सुबह करीब 6:52 बजे आया. नेपाल के काठमांडू, धाडिंग, सिंधुपालचौक, कावरे, मकवानपुर और कई अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं उत्तर भारत के भी कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि भारत से अभी किसी हताहत की खबर नहीं है।

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र की ओर से जारी एक अलग सूचना के मुताबिक भूकंप गहराई 10 किलोमीटर थी।

कैसे आते हैं भूकंप?

इन दिनों दिल्ली NCR में भूकंप लगातार आ रहे हैं. हमारी पृथ्वी सात टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है. ये प्लेटें लगातार अपनी जगह पर घूमती रहती हैं. कभी-कभी इनके बीच टकराव या घर्षण होता है. जिसके कारण हमें भूकंप का अनुभव होता है. भूकंप की तीव्रता से बड़े विनाश का खतरा बना रहता है।

इसे भी पढ़ें-  Asus Zenbook 14 AI Laptop Launched in India: 33 घंटे बैटरी लाइफ और 3K OLED डिस्प्ले के साथ हुआ धमाकेदार लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स