Latest

शेयर बाजार में भूचाल: निवेशकों को 17 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

  • Tata Steel के शेयर 5 फीसदी गिरे

    Tata Steel के शेयर में दोपहर 1 बजे तक 5.45% की गिरावट देखी गई है. सुबह जब बाजार खुला तो टाटा स्टील का शेयर 153 रुपए पर कारोबार कर रहा था. अभी गिरकर 149 पर पहुंच गया है.

  • 05 Aug 2024 12:56 PM (IST)

    बाजार में चौतरफा बिकवाली जारी, निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में आई गिरावट

    बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 3.09% यानी 2,499 प्वाइंट गिरकर 78,482 पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 3.07% यानी 757 अंकों की कमजोरी के साथ 23,959 पर चला गया है. निफ्टी और सेंसेक्स ने पिछले ही हफ्ते अपना लाइफ टाइम हाई बनाया था. निफ्टी ने 25,078 का करिश्माई आंकड़ा टच किया था तो वहीं सेंसेक्स 82,129 पर पहुंच गया था.

एसबीआई में जारी गिरावट के बीच आई ये खबर

मार्केट में जारी गिरावट के बीच एसबीआई बैंक के लिए अच्छी खबर आई है. ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने एसबीआई की आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है साथ में इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1075 रुपए कर दिया है. बता दें कि अभी तक उसके शेयर में 5% से अधिक की गिरावट देखी गई है. सीएलएसए के अलावा 49 एनालिस्ट्स वाले इनक्रेड इक्विटीज ने इसमें निवेश का टारगेट बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया है. सीएलएसए की रिपोर्ट की मानें तो जून 2024 तिमाही में लोन ग्रोथ हेल्दी देखी गई थी, जबकि डिपॉजिट ग्रोथ में सुस्ती देखने को मिली थी.

  • इन शेयरों में आई सबसे ज्यादा गिरावट

     

    बाजार में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाला शेयर में आज टॉप पर न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट्स लिमिटेड का शेयर है. एनएसई पर इसका स्टॉक 13 फीसदी गिरा हुआ है. टॉप लूजर्स में दूसरे नंबर पर 11 फीसदी नुकसान के साथ लग्नम स्पिंटेक्स का शेयर है. एनएसई पर 20 से ज्यादा शेयरों के भाव में लगभग 6-6 फीसदी की गिरावट देखी गई है. उनमें किर्लोस्कर ब्रदर्स, मदरसन, फीनिक्स, कल्याण ज्वेलर्स, मोल्डटेक जैसे स्टॉक का नाम शामिल हैं.

  • 05 Aug 2024 12:28 PM (IST) 

    दिग्गज शेयरों की पिटाई, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली जारी

     

    सोमवार को बाजारी गिरावट में आम निवेशकों के साथ-साथ दिग्गज शेयरों की भी जमकर पिटाई हो रही है. खासकर सरकारी बैंकों के शेयर में जोरदार गिरावट देखी गई है. देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई से लेकर पीएनबी में 4.5% की गिरावट देखी गई है. वहीं सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक में भी लगभग 3% की गिरावट देखी गई है.

  • आम निवेशको के साथ-साथ अंबानी-अडानी जैसे दिग्गजों का भी बुरा हाल

     

    सोमवार को शेयर बाजार की आंधी में आम निवेशको के साथ-साथ अंबानी-अडानी जैसे दिग्गजों का भी बुरा हाल हो गया. सोमवार की गिरावट में मुकेश अंबानी की रिलायंस में 3.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं, अजानी के शेयर भी 5 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए. वहीं, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के शेयरों में 4.5 फीसदी की तगड़ी गिरावट देखी जा रही है. बाकी सरकारी बैंक चाहे पीएनबी हो या बैंक ऑफ बडौदा सबका बुरा हाल है.

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार के लिए ब्लैक मंडे साबित होता दिख रहा है. बाजार खुलते ही भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट की सुनामी आ गई है और Sensex-Nifty धड़ाम हो गए. शेयर बाजार में मार्च 2020 के बाद से ये अबतक कि सबसे बड़ी गिरावट है जहां निवेशकों के 17 लाख करोड़ स्वाहा हो गए हैं.

 

 

 

 

Back to top button