हिंदू कुश क्षेत्र में भूकंप, 6.0 तीव्रता, अफगानिस्तान में बीते एक महीने में पांचवी बार आया

हिंदू कुश क्षेत्र में भूकंप, 6.0 तीव्रता, अफगानिस्तान में बीते एक महीने में पांचवी बार आया

हिंदू कुश क्षेत्र में भूकंप, 6.0 तीव्रता, अफगानिस्तान में बीते एक महीने में पांचवी बार आया, अफगानिस्तान में रविवार रात को एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। पाकिस्तान सीमा के पास दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में भूकंप के झटकों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई है। भूकंप के तेज झटकों के चलते लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। अफगानिस्तान में बीते एक महीने में पांचवी बार भूकंप आया है। अफगानिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे में यहां लगातार भूकंप आते रहते हैं।

तत्काल किसी नुकसान की सूचना नहीं

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बसावुल से 36 किलोमीटर (22 मील) उत्तर में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर (6.2 मील) थी। यह रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे आया और तत्काल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले अफगानिस्तान में 27 अगस्त को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले 17 अगस्त को 4.9 तीव्रता, 13 अगस्त को 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले 8 अगस्त को, 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

Exit mobile version