FEATUREDLatestराष्ट्रीय

फिलीपींस में भूकंप का कहर, इमारतें ढहीं और 31 लोगों की मौत

फिलीपींस में भूकंप का कहर, इमारतें ढहीं और 31 लोगों की मौत

फिलीपींस में भूकंप का कहर, इमारतें ढहीं और 31 लोगों की मौत। फिलीपींस में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. झटके इतने ज्यादा थे कि सेबू सिटी में तबाही का मंजर परेशान करने वाला है।

फिलीपींस में भूकंप का कहर, इमारतें ढहीं और 31 लोगों की मौत

इस भूकंप की वजह से यहां 31 लोगों की मौत हो गई है. भूकंप के झटके सेबू सिटी के तट पर आए और ये 6.9 तीव्रता के थे. भूकंप से एक पत्थर का गिरजाघर तबाह हो गया और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।

सेबू प्रांत के दानबांतायन कस्बे में बिजली की कटौती की गई है. फिलीपींस दुनिया के सबसे ज्यादा आपदा संभावित देशों में से है. यह प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ यानी भूकंपीय भ्रंश रेखाओं के घेरे में आता है. यहां हर साल तूफान और चक्रवात भी आते हैं.

समुद्री जलस्तर में तेजी से बदलाव

फिलीपींस भूकंप विज्ञान एजेंसी फिलवोल्क्स ने समुद्री भूकंप के बाद आफ्टरशॉक और नुकसान की चेतावनी दी है. एजेंसी ने यह भी चेतावनी दी कि यहां पर धाराओं और समुद्री जल स्तर में तेजी से बदलाव हो सकते हैं. आमतौर पर भी यहां के सभी लोगों को असामान्य लहरों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. इस साल जनवरी में देश में दो बड़े भूकंप आए थे, मगर किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं थी.

Back to top button