अंतराष्ट्रीय

Earthquake Alert: US के अलास्का में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी वार्निंग जारी

Earthquake Alert: अमेरिका के अलास्का में भीषण भूकंप आया है। स्थानी एजेंसियों के मुताबिक, यहां मंगलवार सुबह 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसका कारण समुद्र में सुनामी की लहरें भी उठीं। तत्काल अलर्ट जारी किया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम शुरू हुआ। अब तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, अलास्का प्रायद्वीप सहित सुदूर अमेरिकी राज्य के दक्षिणी तट के अधिकांश हिस्से के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप का केंद्र समुद्र में 25 मील (40 किमी) की गहराई और लगभग 60 मील (100 किमी) की दूरी पर रहा। इससे सैंड पॉइंट के छोटे से शहर में दो फुट की लहरें देखी की गईं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम