Site icon Yashbharat.com

Earthquake: दिल्ली NCR सहित उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.4 की तीव्रता

earthquake

Earthquake in India । उत्तरभारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई है। जम्मू के डोडा इलाके में भूकंप का केंद्र था। जम्मू कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

घर से बाहर भागे लोग

पंजाब की राजधानी और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटका लगते ही चंडीगढ़ में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने घरों से बाहर की ओर भागे। चंडीगढ़ में 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस होते रहे।

Exit mobile version