Latestदिल्‍ली

Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

दिल्ली-NCR में रविवार दोपहर करीब चार बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद रहा। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की कंपन को एनसीआर के फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भी महसूस किए गए। हालांकि कहीं से किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम