Site icon Yashbharat.com

earthquake छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में भूकंप, दहशत में घर से बाहर निकले लोग

earthquake

earthquake छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में अब से कुछ देर पहले करीब 25 मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके लोगों ने महसूस किए। रात आठ बजकर चार मिनट पर अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ जमीन हिलने लगी। करीब चार से पांच सेकेंड तक भूकंप का असर रहा। इससे लोग घबराकर अपने-अपने घरों, दुकान एवं आवासीय परिसर से बाहर निकल आए। काफी देर तक शहर में अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

दहशत में आए लोग घर, दुकान व कालोनी के भीतर से बाहर भागकर सड़क पर आ गए। काफी देर लोगों का जमावड़ा घरों के बाहर ही लगा रहा।

दहशत में लोग जल्दी घरों के भीतर नहीं गए। इस बीच शहर के कुछ स्थानों पर भवनों में दरार आने की भी खबर है। शहर के स्कूल रोड स्थित एक मंदिर में भी भूकंप के तेज झटके से दरार आ गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बिंदु अंबिकापुर से नौ किमी दूर कल्याणपुर के पास था और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 बताई गई है। सरगुजा के अधिकांश इलाके सहित सूरजपुर, बिश्रामपुर, कोरिया जिले में भूकंप का असर लोगों ने महसूस किया। बता दें कि सरगुजा संभाग के कई इलाकों में इस वर्ष भूकंप के कई झटके आ चुके हैं।

Exit mobile version