Earthquake in Anuppur: 3.9 दर्ज की तीव्रता से अनूपपुर और सिंगरौली में भूकंप के झटके

earthquake

Earthquake in Anuppur: 3.9 दर्ज की तीव्रता से अनूपपुर और सिंगरौली में भूकंप के झटके मध्यप्रदेश के अनूपपुर और सिंगरौली जिले में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए हैं। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ का सरगुजा रहा।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात आठ बजकर 6 मिनट पर छत्तीसगढ़ के सरगुजा में धरती कांपी थी। 3.9 तीव्रता के झटके लगे हैं। भूकंप का हाइपोसेंटर 11 किलोमीटर गहराई पर रहा। इसका असर मध्यप्रदेश के अनूपपुर और सिंगरौली में भी रहा। हलचल महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

इसे भी पढ़ें-  अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के विरोध में उतरे नगर निगम कर्मचारी, कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा की उठाई मांग,अतिक्रमण कार्रवाई से शुरू हुआ विवाद गहराया, अब आमने-सामने आए अधिवक्ता और निगमकर्मी; शहर की व्यवस्थाओं पर पड़ने लगा असर
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श