कन्हवारा में ई रिक्शा पलटा, चालक की मौत

कन्हवारा में ई रिक्शा पलटा, चालक की मौ*
कटनी। कल देर रात कटनी – कन्हवारा मार्ग पर छैघरा ग्राम के समीप सड़क पर बैठी गाय को बचाने के चक्कर में एक ई रिक्शा चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे ई रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ई रिक्शा चालक के सर में गम्भीर चोट आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कन्हवारा बस स्टैंड निवासी 21 वर्षीय राज यादव कटनी में ई रिक्शा चलाता था। दिनभर कटनी में रिक्शा चलाने के बाद रात में वह अपने गांव कन्हवारा लौट जाता था। कल रात भी वह अपना ई रिक्शा लेकर गांव लौट रहा था तभी ग्राम छैघरा के समीप सड़क पर बैठी गाय को बचाने के चक्कर में वह अपना नियंत्रण खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया। इसी सड़क से गुजरने वाले किसी वाहन चालक ने ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी। कुठला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिक्शा चालक के शव को अपने कब्जे में लिया। पंचनामा आदि की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मर्ग कायम कर हादसे की जांच कर रही।