E Bike: 1 लाख के अंदर घर ले जाएं यह ई बाइक, देखें फीचर्स म इस खबर में आपको ऐसे तीन बेहतरीन बाइक की जानकारी दे रहे हैं। जिनकी कीमत 1 लाख रुपये से कम है। साथ ही हम उनकी रेंज की जानकारी भी दे रहे हैं।
गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स गोदावरी ई ब्लू फियो
गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स की ओर से देश में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर को 99999 रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर में कंपनी की ओर से 2.52 किलोवॉट की बैटरी दी गई है।
इसमें लगी मोटर से स्कूटर को 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। राइडिंग के लिए इसमें इकोनॉमी, नॉर्मल और पावर मोड दिए गए हैं। सिंगल चार्ज के बाद इस स्कूटर को 110 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। साथ ही इसमें री-जनरेटिव तकनीक को भी दिया गया है।
एसवन एक्स इलेक्ट्रिक बाइक ओला एसवन एक्स
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से भारतीय बाजार में एसवन एक्स इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसके तीन वैरिएंट को पेश किया गया है। जिनमें एसवन एक्स, एसवन एक्स दो किलोवॉट और एसवन एक्स प्लस शामिल हैं। एसवन एक्स के दो किलोवाट में 90 किलोमीटर की रेंज और 85 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है और तीन किलोवाट वैरिएंट में 151 किलोमीटर की रेंज और 90 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। ओला की ओर से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को 89999 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।
इस स्कूटर की कीमत करीब 96 हजार रुपये एंपियर जील ईएक्स
एंपियर इलेक्ट्रिक की ओर से जील ईएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑफर किया जाता है। इस स्कूटर की कीमत करीब 96 हजार रुपये है। इसकी रेंज करीब 120 किलोमीटर है। इसमें कंपनी की ओर से 2.3 किलोवाट आवर की बैटरी दी जाती है, जिसे चार्ज करने में करीब पांच घंटे लगते हैं। इसमें 1.8 किलोवाट की मोटर दी जाती है, जिससे स्कूटर को 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाया जा सकता है।








