katniमध्यप्रदेश

SIR के दौरान कटनी में रोजगार सहायक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !

SIR के दौरान कटनी में रोजगार सहायक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

कटनी – निर्वाचन आयोग के एसआईआर कार्य के दौरान शासकीय कर्मचारी की मौत हो गई और एक रोजगार सहायक ने कटनी के सिलौड़ी में फांसी लगाकर जान दे दी।

परिजन बोले काम का दबाव था, तीन माह से नहीं मिला था वेतन

वहीं कटनी के गोपालपुर ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक रूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उसने घर के पीछे स्थित खेत में एक पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली। परिजनों का आरोप है कि रूपेंद्र को तीन महीने से वेतन नहीं मिला था, ऊपर से एसआईआर के काम के दबाव के कारण वो कई दिनों से तनाव में था। सोमवार को परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सिलौंड़ी पुलिस चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक विष्णु जायसवाल का कहना है कि रूपेन्द्र ने फांसी क्यों लगाई, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उसका शव घर के पीछे स्थित खेत के पास एक पेड़ से फांसी पर लटका पाया गया।

Back to top button