katniLatestमध्यप्रदेश

चैत्र नवरात्र पर्व के दौरान मैहर स्टेशन में 5 मिनट का ठहराव लेकर चलेंगी 15 जोड़ी यात्री ट्रेनें, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने रेलवे का निर्णय

कटनी-सतना के मध्य चलेगी अनारक्षित मैहर मेला स्पेशल ट्रेन

कटनी(YASHBHARAT.COM)। माता शारदा की पावन नगरी मैहर में चैत्र नवरात्र पर्व के दौरान लगने वाले मेले के कारण ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है।रेल प्रशासन ने मैहर चैत्र नवरात्रि मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन में बिना रुके चलने वाली 15 जोड़ी ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर 19 मार्च से 1 अप्रैल तक 5 मिनट का अस्थाई हाल्ट देने का निर्णय लिया है।

इन ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर रहेगा अस्थाई ठहराव

1) गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 03:15/03:20 बजे दिनाँक 18.03.2026 से 30.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:25/20:30 बजे दिनाँक 20.03.2026 से 01.04.2026 तक।

2) गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 03:15/03:20 बजे दिनाँक 19.03.2026 से 31.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:25/20:30 बजे दिनाँक 19.03.2026 से 30.03.2026 तक।

3) गाड़ी संख्या 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:50/20:55 बजे दिनाँक 21.03.2026 से 30.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 07:25/07:30 बजे दिनाँक 18.03.2026 से 30.03.2026 तक।

4) गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15:05/15:10 बजे दिनाँक 21.03.2026 से 28.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:40/11:45 बजे दिनाँक 23.03.2026 से 30.03.2026 तक।

5) गाड़ी संख्या 11045 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 17:20/17:25 बजे दिनाँक 20.03.2026 से 27.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11046 धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 22:25/22:30 बजे दिनाँक 23.03.2026 से 30.03.2026 तक।

6) गाड़ी संख्या 15268 एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे दिनाँक 23.03.2026 से 30.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15267 रक्सौल-एलएलटी एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:25/11:30 बजे दिनाँक 21.03.2026 से 28.03.2026 तक।

7) गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 05:35/05:40 बजे दिनाँक 18.03.2026 से 28.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18202 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्यात्रि 01:55/02:00 बजे दिनाँक 20.03.2026 से 29.03.2026 तक।

8) गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:05/11:10 बजे दिनाँक 19.03.2026 से 26.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय भोर 04:20/04:25 बजे दिनाँक 21.03.2026 से 28.03.2026 तक।

9) गाड़ी संख्या 17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे दिनाँक 19.03.2026 से 26.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सायं 17:15/17:20 बजे दिनाँक 21.03.2026 से 28.03.2026 तक।

10) गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 06:45/06:50 बजे दिनाँक 23.03.2026 से 30.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 08:50/08:55 बजे दिनाँक 24.03.2026 से 31.03.2026 तक।

11) गाड़ी संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राँची एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे दिनाँक 20.03.2026 से 27.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18609 राँची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 13:40/13:45 बजे दिनाँक 18.03.2026 से 25.03.2026 तक।

12) गाड़ी संख्या 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15:05/15:10 बजे दिनाँक 23.03.2026 से 30.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 08:15/08:20 बजे दिनाँक 18.03.2026 से 30.03.2026 तक।

13) गाड़ी संख्या 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:05/11:10 बजे दिनाँक 23.03.2026 से 30.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:25/11:30 बजे दिनाँक 25.03.2026 से 01.04.2026 तक।

14) गाड़ी संख्या 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 01:00/01:05 बजे दिनाँक 20.03.2026 से 27.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:15/23:20 बजे दिनाँक 24.03.2026 से 31.03.2026 तक।

15) गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 02:00/02:05 बजे दिनाँक 18.03.2026 से 30.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 22:40/22:45 बजे दिनाँक 20.03.2026 से 01.04.2026 तक।

कटनी-सतना-कटनी के मध्य 14-14 ट्रिप चलेगी अनारक्षित मैहर मेला स्पेशल ट्रेन

रेल प्रशासन द्वारा मैहर में नवरात्री मेला के अवसर पर आने-जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए कटनी-सतना-कटनी के मध्य 14-14 ट्रिप अनारक्षित मैहर मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो मार्ग में पटवारा, झुकेही, पकरिया रोड, अमदरा, घुनवारा, भदनपुर, मैहर, उंचेहरा एवं लगरगवां स्टेशनों पर हाल्ट लेकर चलेंगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी एवं एसएलआरडी के कोच होंगे।

मेला स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी

गाड़ी संख्या 09015 कटनी से सतना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनाँक 19 मार्च 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन कटनी स्टेशन से प्रात: 05:25 बजे प्रस्थान कर, पटवारा 05:36 बजे, झुकेही 05:48 बजे, पकरिया रोड 06:08 बजे, अमदरा 06:22 बजे, घुनवारा 06:28 बजे, भदनपुर 06:42 बजे, मैहर 06:55 बजे, उंचेहरा 07:20 बजे, लगरगवां 07:58 बजे पहुँचकर और उसी दिन सुबह 08:50 बजे सतना स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09016 सतना-कटनी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनाँक 19 मार्च 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सतना स्टेशन से रात 19:25 बजे प्रस्थान कर, लगरगवां 19:32 बजे, उंचेहरा 19:44 बजे, मैहर 20:00 बजे, भदनपुर 20:30 बजे, घुनवारा 20:40 बजे, अमदरा 21:38 बजे, पकरिया रोड 22:08 बजे, झुकेही 22:58 बजे, पटवारा 23:33 बजे, पहुँचकर और उसी दिन रात्रि 23:50 बजे कटनी स्टेशन पहुँचेगी।

Back to top button