Latest

खिरकिया स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव की अवधि और बढ़ाई

खिरकिया स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव की अवधि और बढ़ाई

खिरकिया स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव की अवधि और बढ़ाई। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पाँच रेलगाड़ियों का खिरकिया स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव की अवधि को 21 जनवरी 2025 से अगले जुलाई माह तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है।

पमरे से गुजरने वाली पाँच रेलगाड़ियां पुणे-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, हैदराबाद-हिसार एक्सप्रेस एवं अहमदाबाद-बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेनें खिरकिया स्टेशन पर अब आगामी 19 जुलाई 2025 तक रूकती रहेंगी।

प्रायोगिक हाल्ट अवधि की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है

1) गाड़ी संख्या 12149 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन का खिरकिया स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सुबह 08:00/08:02 बजे प्रायोगिक तौर पर प्रायोगिक ठहराव को 21 जनवरी 2025 से 19 जुलाई 2025 तक कर दिया गया है।
2) गाड़ी संख्या 12150 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन का खिरकिया स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय दोपहर 15:15/15:17 बजे प्रायोगिक तौर पर प्रायोगिक ठहराव को 21 जनवरी 2025 से 19 जुलाई 2025 तक कर दिया गया है।

3) गाड़ी संख्या 17020 हैदराबाद-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन का खिरकिया स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सुबह 10:26/10:28 बजे प्रायोगिक तौर पर प्रायोगिक ठहराव को 21 जनवरी 2025 से 19 जुलाई 2025 तक कर दिया गया है।

4) गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन का खिरकिया स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय दोपहर 14:35/14:37 बजे प्रायोगिक तौर पर प्रायोगिक ठहराव को 21 जनवरी 2025 से 19 जुलाई 2025 तक कर दिया गया है।

5) गाड़ी संख्या 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का खिरकिया स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:05/23:07 बजे प्रायोगिक तौर पर प्रायोगिक ठहराव को 21 जनवरी 2025 से 19 जुलाई 2025 तक कर दिया गया है।

यात्री इन ट्रेनों की बढ़ी हुई प्रायोगिक ठहराव की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस/रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन से भी प्राप्त कर सकते है।

 

Back to top button