Latest

Bhind Accident: मांगलिक कार्य से लौट रहे लोगों के लोडिंग ट्रक को डंपर ने मारी टक्कर, दंपती सहित 5 की मौत

Bhind Accident: मांगलिक कार्य से लौट रहे लोगों के लोडिंग ट्रक को डंपर ने मारी टक्कर, दंपती सहित 5 की मौत

Bhind Accident: मांगलिक कार्य से लौट रहे लोगों के लोडिंग ट्रक को डंपर ने मारी टक्कर, दंपती सहित 5 की मौत  ग्वालियर इटावा नेशनल हाईवे 719 पर देहात थाना अंतर्गत जवाहरपुरा गांव में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडिंग वाहन 50 मीटर दूर तक घिसटता हुआ चला गया।

हादसे में पति-पत्नी सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। आठ से अधिक लोग घायल हैं। घटना मंगलवार सुबह पांच बजे की है।

गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

  • जानकारी के अनुसार, जवाहरपुरा निवाली राकेश बंसल के बेटे की शादी थी। शादी में भात लेकर शहर के भवानीपुरा से रिश्तेदार आए थे। सुबह पांच बजे सभी लोग लोडिंग वाहन में घर जाने के लिए बैठ रहे थे। तभी इटावा की तरफ से डंपर तेजी से आया और लोडिंग वाहन को रौंद दिया।
  • हादसे में 45 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी ओमप्रकाश जाटव, 20 वर्षीय हेमलता पत्नी प्रद्युम्न जाटव, 25 वर्षीय प्रद्युम्न पुत्र काशीराम जाटव, 22 वर्षीय अरुण पुत्र वीरेंद्र कौशल और एक अन्य महिला की मौत हो गई। उसके नाम की पहचान नहीं हो सकी है।
  • आठ से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया है। विधायक और एसपी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। हंगामे के कारण कुछ समय तक ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी।

हाईवे पर करते समय अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मारी, मौत

भिंड में ही सामने आए एक अन्य मामले में बरोही थाना अंतर्गत पुलिस ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय रमेश पुत्र कृष्णबिहारी शर्मा निवासी लाड़मपुरा थाना बरोही खाना खाकर साइकिल से अपने खेत पर जा रहे थे। हाईवे पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

इसी तरह 35 वर्षीय बजनाथ राम पुत्र भिकराम रविदास और 50 वर्षीय रामचंद्र पुत्र भोलाराम रविदास निवासी झारखंड सोमवार को अटेर के खरिका गांव में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए आए थे। शाम को वह सड़क पर टहल रहे थे, तभी बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button