Wednesday, May 20, 2026
Latest:
katniLatest

बि‍जली मेंटेनेंस के चलते 22 से 30 जून तक नई बस्‍ती, खिरहनी फाटक, एमईएस कालोनी, संतनगर सहि‍त कटनी के इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधि‍त रहेगी, नोट कर लें समय

कटनी। बि‍जली मेंटेनेंस के चलते 22 से 30 जून तक नई बस्‍ती, खिरहनी फाटक, एमईएस कालोनी, संतनगर सहि‍त कटनी के इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधि‍त रहेगी, नोट कर लें समय।

अधीक्षण अभियंता (संचा-संघा) वृत्त मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने कटनी शहर के नागरिकों को जानकारी देते हुए बताया कि कि कटनी शहर संभाग के अंतर्गत आने वाले 33 के.व्ही एवं 33/11 के.व्ही उपकेंद्र से निकलने वाले 11 के. व्ही फीडर के संधारण कार्य हेतु 22 जून से 30 जून तक प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक कटनी शहर क्षेत्र के 33 के.व्ही एवं 11 के.व्ही लाइन, जैसे 33 के.व्ही पहरूआ, 11 के. व्ही सिटी-4, 33 के. व्ही एनकेजे, 11 के. व्ही गायत्रीनगर, 11 के.व्ही सिटी-3, 11 के.व्ही सिटी-5 एवं सिटी-6, 33 के.व्ही कटाएघाट, 11 के.व्ही सिटी 1 एवं सिटी-2 के अंतर्गत आनेवाले 33 के.व्ही फीडर एवं 33/11 के. व्ही उपकेंद्रों से निकलने वाले 11 के. व्ही फीडर के क्षेत्र से जुडे उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत आपूर्ति के बाधित क्षेत्र

संधारण कार्य के दौरान बरगवां एवं अमकुही औद्योगिक क्षेत्र, जिला अस्पताल, रेलवे, घंटाघर, चांडक चौक, सिविल लाइन, मिशन चौक, पोस्ट आफिस, स्टेशन रोड, गर्गचौराहा, राय कालोनी, सुधार न्यास कालोनी, विश्राम बाबा, जैन कालोनी, एनकेजे मार्केट, मंगल नगर, बिलगवां, छपरवाह, दुबे कालोनी, खिरहनी, रोशन नगर, दुर्गा चौक, गोपाल बाग, मित्र विहार कालोनी, राजीव गांधी वार्ड, गायत्रीनगर, शास्त्री कालोनी, खिरहनी फाटक, लखेरा, सिविल लाइन, एमईएस कालोनी, शांतिनगर, नई बस्ती, संतनगर, पन्ना मोड, कुठला शिवाजी नगर, अहमद नगर, आधारकाप, बस स्टैंड, बरगवां, औद्योगिक क्षेत्र, भट्टा मोहल्ला, डन कालोनी, पाठक वार्ड, कैलवारा फाटक, कैलवारा खुर्द, भरवारा, देवडोंगरा, हाउसिंग बोर्ड, बरगवां कृष्ण धाम कालोनी, द्वारिका सिटी, नैन्सी स्कूल, गड्ढ़ा टोला के अंतर्गत आनेवाले सभी संबंधित क्षेत्र से जुडे उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम