बच्चों के विवाद में भट्टा मोहल्ले में दो बार हुई मारपीट, लाठी-डंडे से 14 घायल

बच्चों के विवाद में भट्टा मोहल्ले में दो बार हुई मारपीट, लाठी-डंडे से 14 घाय
कटनी। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के भट्टा मोहल्ले में बच्चों के मामूली विवाद ने दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का रूप ले लिया। विवाद में लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पहले बच्चों के आपसी झगड़े के बाद दोनों पक्षों के बड़े आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद जब घायल वापस बस्ती पहुंचे तो पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच दोबारा मारपीट हो गई।
दूसरी मारपीट में अरूण वंशकार, अर्जुन वंशकार, विनय वंशकार, साजन वंशकार, मीना वंशकार, संजू वंशकार, अरमान वंशकार, रुचि वंशकार, शदन वंशकार, पवन वंशकार, चंदलाल, मेना वंशकार, खुशी और सोना वंशकार घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना पर रंगनाथ नगर पुलिस मौके पर पहुंची। तनाव को देखते हुए बस्ती में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है।








