Latestमध्यप्रदेश
Cold wave शीतलहर के चलते एमपी में स्कूलों की टाइमिंग पर कलेक्टर निर्णय ले सकेंगे
Cold wave शीतलहर के चलते एमपी में स्कूलों की टाइमिंग पर कलेक्टर निर्णय ले सकेंगे
MP Weather Update Cold wave लगभग पूरे प्रदेश में जबरदस्त शीत लहर के चलते स्कूलों की टाइमिंग को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने जिलों में स्कूलों का समय निर्धारित करने के लिए कलेक्टरों को फ्री हैंड दे दिया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही कलेक्टरों से यह अधिकार छीन लिया गया था। मंत्रालय ने ग्वालियर एवं चंबल संभाग में स्कूलों के लिए विशेष समय निर्धारित किया है।
मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा समस्त कलेक्टर एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को जारी पत्र क्रमांक में लिखा है कि, शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 20 जनवरी 2024 तक के लिए शाला समय परिवर्तन के संबंध में संदर्भित आदेश द्वारा दिशा-निर्देश प्रसारित किये गये थे। राज्य शासन उक्त आदेश के तहत शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम जारी रहने के की सम्भावना के कारण 31.01.2024 तक के लिए समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय संचालन टाइमिंग के लिए कलेक्टर निर्णय ले सकते हैं।
इसके अलावा ग्वालियर एवं चंबल संभाग (ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोक नगर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर) अंतर्गत समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय पूर्वान्ह 11:00 बजे से संचालित किये जाएगें। शेष जिलों में जिले के संबंधित कलेक्टर मौसम की प्रतिकूलता एवं शीतलहर को ध्यान में रखते हुए शाला संचालन के समय परिवर्तन के संबंध में निर्णय ले सकेंगे। वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा।








