Latest

Drug Mafia Indore: मुंबई के ड्रग माफिया से संबंध रखने वाले तीन और आरोपित गिरफ्तार

इंदौर Drug Mafia Indore। मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथेमफेटामाइन (एमडीएमए) की तस्करी मामले में 70 करोड़ रुपये की खेप के साथ पकड़े गए वेदप्रकाश व्यास और दिनेश अग्रवाल से पूछताछ के बाद तीन और आरोपितों के संबंध मिले हैं। इसमें आजाद नगर का मो. अशफाक खान उर्फ एसी राज पुत्र अब्दुल कादर खान, सदर बाजार बड़वाली चौकी का तबरेज उर्फ गबरु पुत्र इजाहिद अली और गफ्फूर खां की बजरिया का मोहम्मद कासिम पिता अब्दुल बशीर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

सदर बाजार के रईस और मंदसौर के मोहम्मद सरदार खान को पहले ही हिरासत में ले लिया था। आधिकारिक तौर पर सोमवार को पांचों आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली गई है। वेदप्रकाश व्यास और दिनेश अग्रवाल ने मप्र सहित अन्य राज्यों के एक दर्जन और नाम कबूले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
क्राइम ब्रांच एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक अब तक 10 आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को गिरफ्तार हुए पांचों आरोपितों के तार मुंबई के सलीम लाला से जुड़े हैं। मुंबई में इनका बड़ा गिरोह काम कर रहा है। सभी आरोपित ड्रग्स सप्लाई का काम कर रहे थे। आरोपितों से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है, इनसे कई और बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम