Latest

DRDO: Jasusi डीआरडीओ जासूसी मामले में एटीएस ने पाकिस्तानी एजेंट को बनाया सहआरोपी, हनी ट्रैप से जुड़ा है मामला

DRDO: Jasusi डीआरडीओ जासूसी मामले में एटीएस ने पाकिस्तानी एजेंट को बनाया सहआरोपी, हनी ट्रैप से जुड़ा है मामला डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर पर डीआरडीओ से जुड़ी गोपनीय जानकारी देने का आरोप लगा है। वैज्ञानिक को महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्तेने तीन मई के दिन एक पाकिस्तानी महिला के साथ गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते ने अदालत को बताया कि मामले में एक महिला पाकिस्तानी एजेंट को मामले में सह-आरोपी बनाया है जिसने वैज्ञानिक हनी ट्रैप में फंसाया था।

वैज्ञानिक कुरूलकर पुणे में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रयोगशाला में निदेशक के रूप में काम करते थे। सूत्रों ने कहा कि जारा दासगुप्ता नाम की एक महिला कुरुलकर के संपर्क में थी। एटीएस ने एजेंट के आईपी पते के पाकिस्तान होने का पता चलने के बाद एफआईआर में जारा दासगुप्ता नाम जोड़ा है।

वैज्ञानिक व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था

एटीएस के मुताबिक, डीआरडीओ का वैज्ञानिक व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था। एटीएस ने बताया कि जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद डीआरडीओ के अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने संवेदनशील सरकारी जानकारियों को लीक कर अपने दायित्वों और देश की सुरक्षा से समझौता किया। ऐसी जानकारी अगर दुश्मन राष्ट्र के हाथों में पड़ जाए तो यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

 

क्या है मामला?

दरअसल, महाराष्ट्र एटीएस ने तीन मई को डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रदीप कुरूलकर को गिरफ्तार किया था। उस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के जासूस को संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप है। मामला हनीट्रैप का बताया जा रहा है। उसकी पिछले साल सोशल मीडिया पर एक अनजान से दोस्ती हुई थी। डीआरडीओ ने उनकी गतिविधियों की जांच की और प्रथमदृष्टया जानकारी लीक होना पाया। इसके बाद उन्हें पुणे स्थित लैब के निदेशक पद से बर्खास्त कर दिया गया। वह पुणे में अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (इंजीनियर) के प्रमुख पद पर थे।

 

दो इंजीनियरों ने दर्ज कराई विधायक गीता के खिलाफ शिकायत

मुंबई के पास मीरा भायंदर नगर निगम के दो इंजीनियरों ने बुधवार को स्थानीय विधायक गीता जैन के खिलाफ हमला करने और काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। निर्दलीय विधायक जैन महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा गठबंधन का समर्थन कर रही है। पुलिस ने कहा कि अभी तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

 

निर्दलीय विधायक जैन का एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें वह कथित रूप से एक अवैध झुग्गी गिराने के लिए मंगलवार को कनिष्ठ अभियंता शुभम पाटिल को थप्पड़ मारती दिख रही हैं। पुलिस ने बताया कि अभियांताओं ने काशीमीरा थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवायी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम