FEATUREDराष्ट्रीय

Domestic Travel: 5000 रुपये में दिल्ली के पास इन खूबसूरत जगहों की करें यात्रा, ट्रैकिंग का भी ले मजा

Domestic Travel: कई लोगों को घूमने का शौक होता है। वह यात्रा की योजनाएं भी बनाते हैं। लेकिन कामकाज में व्यस्तता और खर्च की चिंता में अक्सर लोग अपनी इस इच्छा को पूरा नहीं कर पाते हैं। कहीं भी यात्रा पर जाने से पहले लोग ये जरूर सोचते हैं कि किसी ऐसी जगह जाएं जहां भारत की खूबसूरती को तो एंजाॅय कर सकें ही साथ ही पैसे भी कम खर्च हों। लोग कम समय में भी ट्रिप प्लान करना चाहते हैं। ऐसे में यात्रा के लिए कम समय में बजट में आने वाले ट्रैवल डेस्टिनेशन का चयन करना टफ होता है। इसके लिए आप गूगल करते हैं। कहां जाना है? कितने रुपये खर्च होंगे? इन सब का हिसाब लगाते हैं। यहां आपकी इस समस्या का हल है। अगर आप दिल्ली एनसीआर या आसपास के रहने वाले हैं और दो दिनों की रोमांचित ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो 5000 रुपये में आपके लिए घूमने वाली कई जगहें हैं। अगली स्लाइड्स में दिल्ली से पास कम पैसों में घूमने लायक सस्ते ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में जानिए।

किसी हिल स्टेशन जाने का मन है तो मसूरी आपके लिए बजट में घूमने लायक जगह है। देहरादून से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खूबसूरत हिल स्टेनश मसूरी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। दिल्ली से मसूरी की दूरी 303 किलोमीटर है। आप लाॅन्ग ड्राइव के तौर पर मसूरी की यात्रा दो दिन में कर सकते हैं। यहां एक रात का रूम का खर्च 2000 रुपए तक है। 500 रुपए तक खाना मिल जाएगा।

दिल्ली से आगरा

उत्तर प्रदेश का आगरा जिला विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे अहम डेस्टिनेशन होता है। यहां दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज महल स्थित है। वैसे तो ताज को प्रेम का प्रतीक माना जाता है लेकिन खूबसूरती, कलाकारी और एतिहासिकता को लेकर भी इसका अपना महत्व है। दिल्ली से आगरा की दूरी 233 किमी है। आप यहां ताज के अलावा भी कई अन्य स्मारक और पार्क का आनंद ले सकते हैं। खाना, पीना, रहना और ट्रांसपोर्ट आदि मिलाकर 5000 रुपये तक आप आगरा की यात्रा कर सकते हैं

दिल्ली से मानेसर

दिल्ली से मानसेर 54 किलोमीटर का रास्ता है। करीब दो घंटे की ड्राइव के बाद आप हरियाणा के मानेसर पहुंच जाएंगे। इस शांत शहर में आपको झील मिलेगी। जिसके पास बैठ कर आप रिलैक्स कर सकते हैं। पिकनिक और फैमिली के साथ समय बिताने के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां शीतला माता मंदिर है और सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान का भी भ्रमण कर सकते हैं।

दिल्ली से जिम कार्बेट

प्रकृति से प्यार है तो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जाने के बारे में भी सोचें। यह देश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। दिल्ली से जिम काॅर्बेट की दूरी 246 किमी है। यहां आपको 580 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां और स्तनधारियों की 50 प्रजातियां देखने को मिलेंगी। खाना, रहना, ट्रांसपोर्ट मिलाकर दो दिन के लिए आप 4000 रुपये तक के खर्च में ट्रैवल कर सकते हैं।

 

Back to top button