क्या आप जानते हैं ब्रेन डिटॉक्स योगासन के बारे में जो आपके मस्तिष्क को रख सकते है स्वस्थ

योग करना शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद है। लेकिन लोगों के जीवन में बढ़ता तनाव,थकान और एंग्जायटी दिमाग पर बुरा असर डाल रहा है। इसी कारण लोगों में दिमाग से जुड़ी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि ब्रेन को डिटॉक्स करने के लिए तीन योगासन बताएंगे। साथ ही रोजाना इन योगासन को करने से दिमाग से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम जाएगा।
1. अधो मुख श्वानासन के फायदे (Downward Facing Dog Pose)
इस योगासन को नियमित रूप से करने पर सिर में खून का बहाव बढ़ना, तरोताजा महसूस करना और काम में ध्यान केंद्रित रहता है। इस योगासन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं फिर अपने दोनों हाथों को आगे बढ़ाते हुए जीमन पर रखें और फिर कुल्हों को ऊपर उठाएं। ऐसा करने के बाद आपका शरीर V के आकार जैसा दिखेगा। इसके बाद सिर को निचे करते हुए गहरी सांस लें, फिर आराम से सांस छोड़ें।
क्या आप जानते हैं ब्रेन डिटॉक्स योगासन के बारे में जो आपके मस्तिष्क को रख सकते है स्वस्थ
2. सर्वांगासन करने के फायदे (Shoulder Stand)
इस आसन को करने सिर में ब्लड फ्लो बढ़ता है। इसके आलावा मन को शांति और ब्रेन डिटॉक्स करने में सहायक है। इस योगासन को करने के दौरान शरीर का पूरा भार कंधों पर रहता है। इस योगासन को करनेक के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं फिर पैर को ऊपर उठाएं और हाथों से पीठ को सहारा दें। इस पोजीशन में 10-30 सेकंड तक रहें और फिर सामन्य हो जाएं। इसके बाद दोबारा इसे दोहराएं।
3. हलासन (Plow Pose)
यह आसन थकान और तनाव को कम करने के लिए फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए पहले पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को पीछे ले जाएं, जब पैर जमीन को छू लें तब उसी पोसीशन में रुके रहें। ध्यान रहे आसान करने के दौरान दोनों हाथ सीधे और जमीन पर रहे।