Latest

क्या आप भी प्रियंका चोपड़ा की तरह मिक्सर ब्राइडल लुक ट्राई करना चाहती है

क्या आप भी प्रियंका चोपड़ा की तरह मिक्सर ब्राइडल लुक ट्राई करना चाहती है

लोगों को हमेशा से क्रेज रहा है बॉलीवुड की एक्‍ट्रेसेस को रियल ब्राइड बनते देखने का। हालही में हुई दीपिका पादुकोण की शादी में भी सभी यह देखना चाहते थे कि दीपिका पादुकोण कैसी दिख रही हैं। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा की शादी हैं तो उनके फैंस उनका ब्राइडल लुक देखने का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का मेकअप बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के जानेमाने मेकअप आर्टिस्‍ट मिक्‍की कॉन्‍ट्रेक्‍टर करने वाले हैं। मिक्‍की इसके लिए 30 नवंबर को जोधपुर भी पहुंच गए हैं।

प्रियंका चोपड़ा को कुछ इस तरह तैयार करेंगे मिक्‍की कॉन्‍ट्रैक्‍टर

इंटरव्‍यू में मिक्‍की ने बताया कि प्रियंका उनकी बहुत अच्‍छी दोस्‍त हैं और आपनी दोस्‍त का ब्राइडल मेकअप करने में उन्‍हें बहुत खुशी हो रही है। अब तक बॉलीवुड में कई एक्‍ट्रेस को ब्राइडल लुक दे चुके हैं। इतना ही नहीं असल जिंदगी में भी मिक्‍की कॉन्‍ट्रैक्‍टर कई एक्‍ट्रेसेस का ब्राइडल मेकअप कर चुके हैं। मिक्‍की बताते हैं, ‘प्रियंका को बेहद खास लुक दिया जाएगा और वह दुनिया की सबसे खूबसूरत ब्राइड लगेंगी।’

क्या आप भी प्रियंका चोपड़ा की तरह मिक्सर ब्राइडल लुक ट्राई करना चाहती है

मिक्‍की कॉन्‍ट्रैक्‍टर के मेकअप टिप्‍स

मेकअप करने से पहले सबसे पहले अपनी स्किन को अच्‍छी तरह से मॉइश्‍चराइज कर लें। मॉइश्‍चराइजिंग से आपकी स्किन पर जब फाउंडेशन लगाया जाएगा तो वह काफी स्‍मूदली एप्‍पलाई हो जाएगा।
फाउंडेशन का कलर टोन आपके स्किन टोन से एक लेवल कम होना चाहिए क्‍योंकि इससे अपके चेहरे पर नेचुरल लुक आता है। ज्‍यादा फेयर दिखने की चाहत में कभी भी अपने स्किन टोन ज्‍यादा फेयर टोन का फाउंडेशन न लगाएं।

इस तरह से नेल पेंट लगे अपने नेल्स पर की लगे एकदम परफेक्ट

अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो उसे हाइलाइटर से बड़ा दिखाया जा सकता है। मगर हाइलाइटर को बहुत अच्‍छे से मेकअप के साथ ब्‍लैंड करना चाहिए। जो ऐसा नहीं करते वह काफी ऑड दिखाई पड़ते हैं।
चेहरे की कॉन्‍टोरिंग जरूर करनी चाहिए इसके लिए नीग्रो कलर्स का इस्‍तेमाल करने की जगह ब्राउन ब्‍लशन का यूज भी किया जा सकता है।

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन का भी किया था ब्राइडल मेकअप

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्‍ट्रेस कही जाने वाली ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की शादी के वक्‍त भी मिक्‍की ने ही उनका ब्राइडल मेकअप किया था। ऐशर्या को मिक्‍की ने बेहतरीन साउथ इंडियन ब्राइडल लुक दिया था जबकि प्रियंका को वह रॉयल लुक देंगे।

Back to top button