क्या आप भी अपने चेस्ट को परफेक्ट shape देना चाहते हैं जिससे आपकी बॉडी परफेक्ट और फिट दिखाएं

क्या आप भी अपने चेस्ट को परफेक्ट shape देना चाहते हैं जिससे आपकी बॉडी परफेक्ट और फिट दिखाएं
आज के समय में फिट एंड फाइन रहना हर किसी को पसंद है। इस मामले में भारतीय महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं है। वो भी सुबह-शाम जिम में पसीना बहाती रहती है लेकिन, जिम में जाने के बाद कई बार महिलाएं कंफ्यूज हो जाती है कि चेस्ट को बेस्ट शेप देने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए। जिसकी वजह से कई बार गलत एक्सरसाइज भी करने लगती हैं। गलत एक्सरसाइज करने से कई बार इंजरी तक आ जाती है। ऐसे में चेस्ट की एक्सरसाइज के बारे में सही जानकारी होना बहुत ज़रूर है। अगर आप भी चेस्ट को मजबूत और बेस्ट शेप देना चाहती हैं तो इस लेख को आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए, क्यूंकि इस लेख में हम आपको चेस्ट की एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं-
बार्बेल बेंच प्रेस
चेस्ट के लिए ये एक बेस्ट एक्सरसाइज है। इसे अगर आप नियमित रूप से करती हैं तो कुछ ही दिनों में आपकी चेस्ट बेहतरीन शेप में हो जाएगी। कई जिम ट्रेनर भी चेस्ट को मजबूत और चौड़ा करने के लिए सबसे पहले इसी एक्सरसाइज को करने की सलाह देते हैं। इसे करने के लिए आप फ्लैट बेंच पर पीठ के बल लेट जाए और धीरे-धीरे वेट को ऊपर ले जाते हुए नीचे की तरफ लाएं। इसे कम से कम 3 से 4 बार ज़रूर करें। इसे करने के लिए आप इस तस्वीर का भी सहारा ले सकती हैं।
क्या आप भी अपने चेस्ट को परफेक्ट shape देना चाहते हैं जिससे आपकी बॉडी परफेक्ट और फिट दिखाएं
फ्लैट बेंच डंबल प्रेस
नाम से ही लगभग आपको मालूम चल गया होगा कि इसे कैसे करना है। फ्लैट यानि एक समतल बेंच पर लेट जाएं और दोनों हाथों से डंबल को ऊपर की तरफ उठाएं फिर उसे धीरे-धीरे नीचे की तरफ लाएं। ध्यान रहे इसे करते समय हाथ को अधिक नहीं झुकाएं और ऊपर ठीक सामने की तरफ देखें। इस एक्सरसाइज को करने से अपर, मिडिल और लोअर चेस्ट भी मजबूत होते हैं। कम से कम तीन से चार बार इस डंबल प्रेस एक्सरसाइज को ज़रूर करें। इस तस्वीर को देखकर भी आप कर सकती हैं।
डिक्लाइन बेंच प्रेस
डिक्लाइन मतलब नीचे की तरफ। इस एक्सरसाइज में बेंच तक़रीबन 15 से 20 डिग्री नीचे की ओर झुकी होती है, जिसे डिक्लाइन बेंच प्रेस एक्सरसाइज कहा जाता है। इस एक्सरसाइज को करते समय आप वेट को ऊपर की ओर प्रेस करते हुए धीरे-धीरे चेस्ट के निचले हिस्से तक ले कर आएं। फिर इसे आराम से ऊपर की तरफ ले जाते हुए स्टैंड पर रख दीजिये। इस एक्सरसाइज को करने से कधें भी मजबूत होते हैं।








